Great personalities- टॉमस एल्वा एडीशन Thomus Alva Edison

thomas alva edison-टॉमस एल्वा एडीशनटॉमस एल्वा एडीशन

जन्म: 1847 | मृत्यु: 1931

टॉमस एल्वा एडीशन एक महान वैज्ञानिक थे। उन्हें ‘विज्ञान सम्राट’ भी कहा जाता हैं। उन्होंने कई विश्वप्रसिद्ध आविष्कार किये थे। 1876 में उन्होंने ग्रामोफोन का आविष्कार करके सारी दुनिया को संगीत से गूंजा दिया था। 1893 में उन्होंने मूवी प्रोजेक्टर की रचना की। बिजली के ‘बल्ब’ का आविष्कार भी उनकी महान देन है, जिसे 1989 में उन्होंने तैयार किया था।

एडीशन का जन्म एक निर्धन परिवार में हुआ था। बचपन में वे मंदबुद्धि होने के कारण अधिक न पढ़ सके थे। बारह वर्ष की आयु में एडीशन ने एक स्टेशन मास्टर के पुत्र की जीवनरक्षा की थी, जिसके पुरस्कार के रूप में उन्हें तार की कार्यविधि संबंधी शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिल गई। अनेक वर्ष वे टेलीग्राफ ऑपरेटर के रोप में सारे अमरीका में घूमते रहे। फिर अपनी बचत से उन्होंने अपनी अलग कार्यशाला खोल ली और अपने आविष्कारों में जुट गए। उनके विशेष उल्लेखनीय आविष्कार हैं – ‘वोट रिकॉर्डर’, ‘प्रिंटिंग टेलीग्राफ’, ‘कार्बन टेलीग्राफ’, माइक्रोफोन और फोनोग्राफ। बोस्टन में उन्होंने ‘तार संप्रेषण’ के कई सफल प्रयोग किए थे।

अपने जीवन की उत्तरावस्था में एडीशन ने अपने ‘सवाक् चलचित्र’ भी बनाए थे। प्रथम विश्वयुद्ध में एडीशन ने अमेरिका की सरकार के लिए काम किया था।

ऐसे बहुप्रतिभाशाली एडीशन ने विश्व को संगीत में डुबोया, चित्रों में जगाया एवं प्रकाश में नहला दिया। उनके आविष्कार आज भी अपने परिष्कृत रूप में विज्ञान की ज्योति फैला रहे है। टॉमस एल्वा एडीशन को विश्वभर के वैज्ञानिकों का राजा कहा जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here